आपने आज तक इस दुनिया में कई अजीबोगरीब परंपराओं के बारे में सुना होगा लेकिन आप एक ऐसी परंपरा को जानकर हैरान रह जाएंगे जिसमें जिंदा युवक को दफना दिया जाता है। इतना ही नहीं जिंदा आदमी को दफनाने के बाद धूमधाम से जश्न भी मनाया जाता है और सफेद बालों वाली एक महिला उसकी विधवा बनती है।
यह परंपरा क्यूबा में पिछले 30 सालों से चली आ रही है। इसे बूजी फेस्टिवल के नाम से जाना जाता है। इस दौरान किसी एक व्यक्ति को ताबूत में बंद करने के बाद सड़कों पर घुमाया जाता है। इसके बाद ताबूत में बंद इस व्यक्ति के पीछे-पीछे उसके रिश्तेदारों और दोस्तों समेत दर्जनों की भीड़ शराब के नशे में तालियां बजाते और नाचते गाते चलती हैं।
इस त्योहार का नाम ब्यूरियल ऑफ पचैंचो है जो किसी को जिंदा दफनाने के लिए होता है लेकिन यहां के नजारे को देखकर आपको लगेगा जैसे कोई विवाह समारोह हो। इस अनोखे त्योहार का आरंभ साल 1984 में हुआ था। इसे स्थानीय कार्निवाल के समाप्त होने और एक नए जन्म के संकेत के आधार पर देखा जाता है।
Be the first to comment on "अनोखा रिवाज- यहां जिंदा आदमी को दफनाकर मनाई जाती है खुशियां"