अमृत के साथ शहडोल संभाग में विकास की वर्षा होती रहे

शहडोल में शरद पूर्णिमा उत्सव में मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल :मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरह आज की रात्रि शरद पूर्णिमा पर अमृत की वर्षा चंद्रमा से होगी उसी तरह शहडोल संभाग में विकास, समृद्धि, प्रगति की वर्षा सदा होती रहे, यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि यह संभाग खनिज और वन सम्पदा से सम्पन्न है। यहाँ के लोगों में सादगी और सेवाभाव है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधन से सम्पन्न होने के बाद भी इस संभाग का अपेक्षित विकास नहीं हुआ था। मैंने संकल्प लिया कि मैं संभाग को एक दिन नम्बर-वन बनाऊँगा।

shivv

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी संकल्प से संभाग में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, विश्वविद्यालय प्रारंभ करने की स्वीकृति दी गई। संभाग में शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिये कई हाई स्कूल का उन्नयन हायर सेकेण्ड्री में किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को शरद पूर्णिमा पर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संभाग के विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सदा खुशहाल रहे, उसके पैरों में काँटा भी न चुभ पाये यही कामना शरद पूर्णिमा के दिन मैं ईश्वर से कर रहा हूँ।

समारोह में अनूपपुर जिला प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, श्री अजय प्रताप सिंह, विधायक सर्वश्री जयसिंह मरावी, प्रमिला सिंह, रामलाल रौतेल, अनुपम अनुराग अवस्थी, पूर्व विधायक छोटेलाल सरावगी, पूर्व विधायक श्री जयसिंह मार्को, श्री मार्तण्ड त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश जगवानी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सत्यभामा गुप्ता,श्री दौलत मनवानी, श्री अनिल द्विवेदी एवं नागरिक उपस्थित थे।

Be the first to comment on "अमृत के साथ शहडोल संभाग में विकास की वर्षा होती रहे"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!