अर्जुन रामपाल की मुस्कान पर फिदा है विद्या बालन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अर्जुन रामपाल की मुस्कान पर फिदा हो गई है। विद्या बालन ने अर्जुन रामपाल के साथ फिल्म कहानी 2 में काम किया है।
यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कहानी की सीक्वल है।
विद्या ने कहा कि उन्हें अर्जुन की आकर्षक मुस्कान बेहद पसंद है।
उन्होंने कहा “मुझे अर्जुन की मुस्कान पसंद है। वह जब भी हंसते हैं, मैं भी ठहाका लगाकर हंसने लगती हूं.. वह जब भी हंसते हैं, सेट पर मौजूद सब लोग भी हंसने लगते हैं। उनकी मुस्कान बहुत आकर्षक एवं प्रभावी है।
” विद्या बालन ने फिल्म में दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया है जबकि अर्जुन पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आयेंगें।
विद्या ने अर्जुन के साथ काम के अपने अनुभव को बेहतरीन बताया। उन्होंने कहा “अर्जुन उम्दा अभिनेता हैं। वह असाधारण और विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं कर रहे हैं।‘कहानी 2’ में अर्जुन ने ऐसा किरदार निभाया है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है। ” यह फिल्म दो दिसंबर को रिलीज होगी।

Be the first to comment on "अर्जुन रामपाल की मुस्कान पर फिदा है विद्या बालन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!