अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में…

Journalist S.Aamir Khan / Httvnews.com

फैशन वल्र्ड से लेकर ग्लैमर जगत में अपने कमाल के लुक और एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले अर्जुन रामपाल आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था। तो आइये जानते हैं अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में…

अर्जुन रामपाल ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। मगर बाद में उन्होंने अभिनेता, प्रोड्यूसर और टेलीविजन होस्ट के रूप में भी पहचान बनाई। अर्जुन ने अपने अभिनय की शुरूआत 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से किया था। इस में फिल्म में उनका रोल एक मॉडल का ही था। उन्होंने अपने अभिनय और काबिलियत से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा नवोदित अभिनेता के तौर पर उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार में नामांकन भी मिला स्टार स्क्रीन और आइफ अवॉड्स में उन्हें नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी मिला।

arjunne

 

मगर अर्जुन को पहली कमर्शियल सफलता साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से मिली थी। हालांकि इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने विलेन का किरदार निभाया था।

अर्जुन रामपाल ने भले ही बॉलीवुड की चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया लेकिन हर बार उन्हें अपने शानदार अभिनय के लिए सराहना मिली।

बचपन में ही माता-पिता के बीच अलगाव के बाद अर्जुन अपनी मां के साथ रहते थे और उन्होंने सेंट पैट्रिक स्कूल, देवलाली महाराष्ट्र में पढाई करते थे जहां उनकी मां टीचर थी।

अर्जुन की खोज फैशन वल्र्ड के फेमस डिजाइनर रोहित बल ने की थी, जब अर्जुन एक डिस्को में बैठे हुए थे और उनके अंदाज केा देखकर रोहित काफी प्रभावित हुए और फैशन इंडस्ट्री में आने का न्योता दिया।

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल ने हॉलीवुड की एक्ट्रर निकोल किडमैन के साथ एक एड फिल्म में भी काम किया है जिसे फिल्म ग्लैडिएटर के डायरेक्टर रिडली स्कॉट ने प्रोड्यूस किया था।

अर्जुन रामपाल ने 1998 में पूर्व मिस इंडिया और सुपरमॉडल रहीं मेहर जेसिया के साथ शादी के पवित्र बंधंन में बंधे और उनकी दो बेटियां भी हैं जिनका नाम है मायरा और महिका।

बॉलीवुड गलियारों में ऋितिक रोशन की एक्स पत्नी सुजैन खान के साथ जोडा जा रहा है। ऋितिक और सुजैन साल 2014 में तलाक ले चुके हैं।

वर्ष 2001 में राजीव राय की फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से अर्जुन ने हिन्दी सिनेमा में डेब्यू किया। इस फिल्म के साथ अर्जुन ने क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मन मोह लिया।

arjunne

Journalist S.Aamir Khan / Httvnews.com

Be the first to comment on "अर्जुन रामपाल के बारे में कुछ अनजानी बातों के बारे में…"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!