आक्सफोर्ड विद्यालय में राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन

आक्सफोर्ड विद्यालय में मनाया रक्षा बंधन का पर्व
सीहोर। शहर के आक्सफोर्ड विद्यालय में रक्षाबंधन पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व की जानकारी दी गई और राखी बनाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने भी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। आक्सफोर्ड स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने अपने भाईयों को तिलक लगाकर राखी बांधी। भाईयों ने अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया।
 इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य बीना जे कुरियन ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व बहन और भाई के स्नेह का पर्व है। उन्होंने बताया कि भाई बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व से बंधे होते हैं जो धर्म, जाति और देश की सीमाओं से भी परे होते हैं। गुरू शिष्य को रक्षासूत्र बांधता है तो शिष्य गुरू को। भारत में प्राचीन काल में जब स्नातक अपनी शिक्षा पूरी करने के पश्चात गुरुकुल से विदा लेता था तो वह आचार्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उसे रक्षा सूत्र बाँधता था जबकि आचार्य अपने विद्यार्थी को इस कामना के साथ रक्षासूत्र बाँधता था कि उसने जो ज्ञान प्राप्त किया है वह अपने भावी जीवन में उसका समुचित ढंग से प्रयोग करे ताकि वह अपने ज्ञान के साथ-साथ आचार्य की गरिमा की रक्षा करने में भी सफल हो।
इस मौके पर विद्यालय की बहनों ने भाईयों के कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा करवाकर दीर्घायु व सुख समृद्वि की कामना की। इस मौके पर आक्सफोर्ड विद्यालय के चेयरमैन जोली कुरियन ने यहां पर उपस्थित विद्यार्थियों को रक्षा बंधन पर्व के मौके पर राखी बनाओ प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छाओं सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। 

Be the first to comment on "आक्सफोर्ड विद्यालय में राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!