मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर का लम्बे समय से चल रहा तलाक का केस अब खत्म हो गया है। उनका फार्इनली तलाक हो गया है। जी हां, आज दोनों की मुंबई फैमिली कोर्ट में सुनवाई थी जिसके बाद दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी गई है। अब करिश्मा और संज कानूनी तौर पर अलग हो गए।
बता दें कि, करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी, संजय दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। उनका इल्जाम था कि, करिश्मा ने उनसे शादी पैसो के लिये की थी।
जिसके बाद, दोनों साल 2010 में अलग रहने लगे थे, उसके बाद करिश्मा और संजय ने 2012 में अपनी सहमति से कोर्ट में डिर्वोस की एप्लीकेसन दे दी थी।
जानकारी दें कि, इससे पहले कोर्ट ने करिश्मा और संजय के दो बच्चो की कस्टडी का फैसला सुना चुका था जिसमें बच्चों की जिम्मेदारी कोर्ट ने करिश्मा को दी थी। वहीं संजय कपूर को उनसे मिलने की अनुमति कोर्ट से मिली थी।
Be the first to comment on "आखिरकार करिश्मा-संजय के रिश्तें पर लगा ब्रेक, कोर्ट ने सुनाया फैसला"