ईद पर पूरी नहीं हुई जिद तो किशोरी ने दी जान, शव यमुना में फेंकते पकड़े गए परिजन

जामिया नगर में किशोरी को ईद के मौके पर कपड़े नहीं दिलवाए तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा शव यमुना में फेंकने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राशिद बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार है। उसकी जामिया नगर के अबुल फजल में बिल्डिंग बन रही है। यहां पर सीता अपने पति दान सिंह व ज्येठ शंकर के साथ काम करती है। कुछ दिन पहले सीता की छोटी बहन श्रीदेवी (14) उसके पास रहने आ गई थी। श्रीदेवी कुएं वाली कोठी, थाना आमला बरेली, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। ईद वाले दिन लोगों को नए कपड़े पहनते देख श्रीदेवी भी अपनी बहन व जीजा से नए कपड़े दिलाने की जिद करने लगी। सीता ने त्योहार अपना न होने की बात कहकर नए कपड़े दिलाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर श्रीदेवी ने ईद वाली रात बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फांसी लगा ली। दान सिंह ने ये बात बिल्डर राशिद को बताई तो उसने शव को बिल्डिंग से हटाने के लिए कहा।

इन लोगों ने दिनभर श्रीदेवी के शव को बिल्डिंग में रखा। शुक्रवार की रात इन्होंने शव को बोरे में डाला और रात डेढ़ बजे तीन-चार लोग शव को फेंकने यमुना में ले गए। जब ये शव को यमुना में डाल रहे तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।पुलिस मौके पर पहुंच गई। यमुना को यमुना में डालने आए बाकी लोग तो भाग गए मगर पुलिस ने शंकर को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।जामिया नगर में किशोरी को ईद के मौके पर कपड़े नहीं दिलवाए तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों द्वारा शव यमुना में फेंकने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राशिद बिल्डिंग बनाने का ठेकेदार है। उसकी जामिया नगर के अबुल फजल में बिल्डिंग बन रही है। यहां पर सीता अपने पति दान सिंह व ज्येठ शंकर के साथ काम करती है।


कुछ दिन पहले सीता की छोटी बहन श्रीदेवी (14) उसके पास रहने आ गई थी। श्रीदेवी कुएं वाली कोठी, थाना आमला बरेली, उत्तरप्रदेश की रहने वाली थी। ईद वाले दिन लोगों को नए कपड़े पहनते देख श्रीदेवी भी अपनी बहन व जीजा से नए कपड़े दिलाने की जिद करने लगी। सीता ने त्योहार अपना न होने की बात कहकर नए कपड़े दिलाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर श्रीदेवी ने ईद वाली रात बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर फांसी लगा ली। दान सिंह ने ये बात बिल्डर राशिद को बताई तो उसने शव को बिल्डिंग से हटाने के लिए कहा। इन लोगों ने दिनभर श्रीदेवी के शव को बिल्डिंग में रखा। शुक्रवार की रात इन्होंने शव को बोरे में डाला और रात डेढ़ बजे तीन-चार लोग शव को फेंकने यमुना में ले गए। जब ये शव को यमुना में डाल रहे तो वहां खड़े तीन-चार युवकों ने देख लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। यमुना को यमुना में डालने आए बाकी लोग तो भाग गए मगर पुलिस ने शंकर को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Be the first to comment on "ईद पर पूरी नहीं हुई जिद तो किशोरी ने दी जान, शव यमुना में फेंकते पकड़े गए परिजन"