उत्तराखंड ऊर्जा निगम में होंगी बंपर भर्तियां

ऊर्जा निगम में कर्मचारी अधिकारियों के 2524 पद बढ़ गए हैं। शासन ने ऊर्जा निगम के ढांचे पर मुहर लगाते हुए कर्मचारियों की पदोन्नति व नई भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है।

प्रमुख सचिव ऊर्जा उमाकांत पंवार ने गुरुवार को निगम के ढांचा मंजूर करते हुए विधिवत आदेश जारी किया। नया ढांचा मंजूर होने के बाद 1323 पदों पर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। 972 पदों को सीधी भर्ती के साथ भरा जा सकेगा। 1323 पदों पर पदोन्नति के बाद खाली होने वाले पदों पर भी बेरोजगारों को नौकरी का मौका मिलेगा। इस तरह आने वाले कुछ दिनों में 2646 पदों पर भर्ती हो सकेगी।

शासन से मंजूरी मिलने के बाद प्रबंधन स्तर से अब पदोन्नति व भर्ती की प्रक्रिया तेजी के साथ शुरू की जाएगी। कुशल व अर्धकुशल श्रमिकों की 50 प्रतिशत सीधी भर्ती व 50 प्रतिशत आउटसोर्स से भरे जाएंगे।

चालक, चपरासी, चौकीदार, सफाई कर्मचारी के पदों को भी आउटसोर्स से भरा जाएगा। जनपद मुख्य अभियंता का पद स्वीकृत होने से फील्ड में तैनात एसई स्तर के अफसरों को भी मुख्य अभियंता बनने का लाभ मिलेगा।

ऐसे होगी भर्ती और प्रमोशन

पद पदोन्नति सीधी भर्ती

मुख्य अभियंता 01 00 सहायक अभियंता25 25 अवर अभियंता 80 120 टेक्निशियन-1 673 333 श्रमिक 490 490 तकनीकी सहायक 04 00 ड्राफ्टमैन 02 00 लेखाधिकारी 02 04 सहा. लेखाधिकारी04 00 लेखाकार 40 00 सहायक लेखाकार 36 24 मिनिस्ट्रियल 85 144

Be the first to comment on "उत्तराखंड ऊर्जा निगम में होंगी बंपर भर्तियां"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!