उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण किया

भोपाल :उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा शहर के बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण किया। उन्होंने गलियों में घूम कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उद्योग मंत्री घर-घर जाकर लोगों से मिले और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार बाढ़ प्रभावितों के साथ है और हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी। उद्योग मंत्री ने सर्वे दलों को नुकसान का आंकलन बड़े दिल से करने के निर्देश दिये। राज्य सरकार द्वारा बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार की मदद की जायेगी।

rew

उद्योग मंत्री ने कहा कि कच्चा या पक्का मकान क्षतिग्रस्त होने की स्थिति पर 95 हजार रूपये की सहायता दी जायेगी। जिनके घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है उन्हें 6 हजार रूपये सहायता दी जायेगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों को 50-50 किलो गेहूँ निःशुल्क दिया जायेगा। पशु मृत्यु पर 30 हजार रूपये और मुर्गा, मुर्गी की मृत्यु पर 60 रूपये की सहायता दी जायेगी। उद्योग मंत्री ने कहा कि यदि गाय बाढ़ में बह गयी है तो पंचनामा बना कर सहायता दी जायेगी। श्री शुक्ल ने संभाग के सभी जिलों को तेजी के साथ सर्वे कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।

reww

उद्योग मंत्री ने सुबह से देर शाम तक पुष्पराज नगर निपानिया, अनुसूचित जाति मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, महाजन टोला का पैदल भ्रमण किया। उद्योग मंत्री ने लोगों की जान बचाने वाले नाविक बाब्बूराम और उनके सहयोगियों को 26 जनवरी पर प्रशंसा-पत्र देने के निर्देश दिये। उद्योग मंत्री ने प्रभावित वार्डों में दवा के छिड़काव और फॉगिंग मशीन के उपयोग के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गलियों से बाढ़ का मलबा शीघ्र हटाया जाए। उन्होंने स्ट्रीट लाईट लगवाने और पेयजल की व्यवस्था करने के लिये भी कहा।

उद्योग मंत्री के भ्रमण के दौरान महापौर श्रीमती ममता गुप्ता, नगर निगम अध्यक्ष श्री सतीश सोनी, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि और नगर निगम अधिकारी, सर्वे टीम के सदस्य मौजूद रहे।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए भण्डारण के निर्देश

कलेक्टर राहुल जैन ने रीवा नगरीय क्षेत्र में प्रभावित 9015 परिवारों के लिये 4507.50 क्विंटल गेहू और त्योंथर क्षेत्र की उचित मूल्य दूकानों में 1572 प्रभावित परिवार के लिये 786 क्विंटल गेहू भण्डारित किये जाने के निर्देश दिये गये।

rewtt

Be the first to comment on "उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के बाढ़ प्रभावित वार्डों का भ्रमण किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!