उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

भोपाल :रीवा में लगभग एक सप्ताह से भारी बारिश से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज शहर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर देखा तथा बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर हर संभव मदद की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य शासन और जिला प्रशासन के साथ शहर के स्वयंसेवी संगठनों द्वारा आवश्यक मदद पहुँचायी जा रही है। उद्योग मंत्री भोपाल से रेवांचल द्वारा आज रीवा पहुँचे। इसके ठीक बाद उन्होंने सांसद श्री जनार्दन मिश्रा के साथ घोघरा, पचमठा, एसके स्कूल, पदमधर कालोनी, बिछिया और महाजन टोला का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया।

shuullll

उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने पदमधर कालोनी और ढेकहा में ने घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात की। उन्होंने वहाँ करीब तीन घंटे तक दौरा किया। बाढ़ प्रभावितों ने मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से पीने का पानी और खाना उपलब्ध कराने को कहा। इस पर उन्होंने तुरंत सभी आवश्यक वस्तुएँ मुहैया करायी। श्री शुक्ल ने जानकारी दी कि पीने के पानी के 40 हजार पाउच ट्रेन से मँगाये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पानी का जल स्तर कम होते ही सड़कों और अन्य जगहों में पड़े हुए कचरे को हटाया जाना सुनिश्चित किया जाये। मृत पशुओं को उठवाने की व्यवस्था की जाये। साथ ही बीमारी फैलने की स्थिति निर्मित न हो इस हेतु तत्परता बरती जाये। उद्योग मंत्री सिंधु भवन भी गये और बाढ़ प्रभावितों के लिये बन रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा।

shukkkk

उद्योग मंत्री ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज रीवा शहर सहित जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए अब तक किये गये राहत एवं बचाव कार्य के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर सांसद श्री जनार्दन मिश्र भी मौजूद थे।

उद्योग मंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावितों को आवश्यक मदद मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाये। जहाँ भी पानी भराव की स्थिति निर्मित हो वहाँ से शीघ्र जल निकासी की व्यवस्था की जाये। पानी से घिरे और बाढ़ क्षेत्र के लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थान में पहुँचाते हुए खाना, पानी और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध करवायी जाये। राहत शिविरों में लोगों को ठहराने की व्यवस्था कराते हुए वहाँ खाद्य सामग्री, पीने के पानी की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा की सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ कराने के निर्देश मंत्री द्वारा दिये गये। उन्होंने कहा कि बाढ़ और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार का कार्य तत्परता से करवाया जाये।

shukkaaa

बैठक में कलेक्टर श्री राहुल जैन ने बताया कि शहर में जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ द्वारा बचाव कार्य और खाद्य सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर ने उद्योग मंत्री श्री शुक्ल को त्यौंथर एवं जवा में बाढ़ की स्थिति की भी जानकारी दी।

shuullll

Be the first to comment on "उद्योग मंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!