सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्य भारत प्रांत का ५० वां स्वर्णीम प्रांतीय अधिवेशन भोपाल में आयोजित हुआ। तीन दिवसीय प्रांत अधिवेशन में १२३१ छात्र छात्राएं व प्राध्यापक सम्मिलित हुए। अधिवेशन के अंतिम दिवस में प्रांत कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिस में प्रांत अध्यक्ष डॉ दीपक पालीवाल ने प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीहेार से सत्यम राठौर के नाम की घोषणा की है। विभाग प्रमुख हरवेंद्र सिंह तोमर, विभाग व्यवस्था प्रमुख विवेक सिंह तोमर विभाग संयोजक निखिल कुईया के द्वारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में सक्रीय रहे सत्यम राठौर के नाम की अनुशंसा की गई थी। उक्त महत्वपूर्ण दायिप्त मिलने पर श्री राठौर को परिषद के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बने सत्यम राठौर

Be the first to comment on "एबीवीपी प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बने सत्यम राठौर"