एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में मिला जिंदा उल्लू, सुरक्षित बाहर निकाला गया

 

मुंबई। यूनाइटेड एयरलाइंस विमान में बड़ा हादसा होते-होते टला। विमान के लैंडिंग गियर में जिंदा उल्लू फंसा रहा। अगर थोड़ी सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर विमान की सफल लैंडिंग के बाद उल्लू को सुरक्षित निकाल लिया गया।
एएनआई के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट पर यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान के लैंडिंग गियर में जिंदा उल्लू को देखकर सुरक्षा अधिकारी हैरान रह गए। उल्लू लैंडिंग गियर के बीचों-बीच फंसा था। मैटिनेंस डिपार्टमेंट ने सावधानी से उसे जिंदा बाहर निकाल लिया। वक्त रहते उल्लू को सुरक्षित निकालकर बड़े हादसे को टाला जा सका।
हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं था।
इससे पहले एक विमान में जिंदा सांप दिखाी दिया था। दक्षिण अमेरिकी के मक्‍सिको के टोरेन से मेक्सिको सिटी जा रही एक फ्लाइट के लॉकर से अचानक एक सांप को लटकता देख यात्रियों के होश उड़ गए। विमान में सांप को देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। फौरन की क्रू मेंबर्स ने इसकी सूचना पायलट को दी, जिसके बाद विमान को खाली कर सांप को निकाला गया।

Be the first to comment on "एयरलाइंस के लैंडिंग गियर में मिला जिंदा उल्लू, सुरक्षित बाहर निकाला गया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!