श्यामपुर में हुआ भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क जारी
नगर मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने दिया जीत का मंत्र
सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुदेश राय ने शुक्रवार को ग्राम बिजौरी, कोडिय़ाछीतू, राजूखेड़ी, सेमली, जाखाखेड़ी, जानपुर बावडिय़ा, मानपुरा, रोला, निपानिया कला, शेखपुरा, मुहाली, श्यामपुर, बिछिया, गुलखेड़्ी, मुख्तारनगर, निवारिया, सिराड़ी और मिटठूखेड़ी में जनसंपर्क किया। देखा गया कि श्यामपुर के जनसंपर्क में क्षेत्र की राजनीति में नया अध्याय जोड़ दिया, श्यामपुर में विधायक एवं सीहोर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का स्वागत किया गया। हजारों की संख्या में ग्रामीणजन भाजपा प्रत्याशी के स्वागत के लिए फुलमालाएं लेकर पहुंचे, भाजपा प्रत्याशी ने सभी से आर्शीवाद के साथ भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुए प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।

इसके अलावा अनेक ग्रामों में भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय ने जनसंपर्क किया, इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उन्हें विजयश्री का आर्शी्रवाद प्रदान किया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की ओर फूलमालाएं पहनाकर भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का स्वागत किया।
विशाल दो पहिया वाहन रैली
इधर दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को विशाल दो पहिया वाहन रैली का आयोजन नगर के प्रमुख मार्गो से किया। वाहन रैली का शुभारंभ लीसा टाकीज मैदान से किया गया। हजारों की संख्या में युवा भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजन सहित समर्थक अपने दो पहिया वाहनों केसाथ वाहन रैली में शामिल हुए। रैली नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, इस रैली ने पूरे शहर को भाजपा के रंग में रंग दिया।

विशाल वाहन रैली शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई लीसा टाकीज प्रांगण में सपंन्न हुई। बीती शाम सीहोर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं की चुनाव कार्यालय में हुई बैठक में हर वार्ड से कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने मार्गदर्शन प्रदान करते हुए चुनाव के अंतिम दिनों की रणनीति से अवगत कराया। शाम सात बजे से प्रारंभ हुई इस बैठक में हजारों की संख्या में सभी वार्डो के कार्यकर्ता व सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।


Be the first to comment on "ऐतिहासिक वाहन रैली से भाजपा मय हुआ सीहोर शहर"