ऑक्सफोर्ड स्कूल में लार्ड वेडन पावेल दिवस मनाया गया

सीहोर। स्थानीय दि ऑक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में अन्तर्राष्ट्रीय संस्था स्काउड गाईड के संस्थापक लार्ड वेडन पावेल का जन्म दिन लार्ड वेडन पावेल दिवस के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन संस्था प्राचार्य श्रीमति बीना जे. कुरियन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ध्वजारोहण, ईश प्रार्थना एवं झण्डा गीत से किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट गाईड एवं शिक्षकों द्वारा लार्ड वेडन पावेल के मुख्य लक्ष्यों ईश्वर सेवा, देश सेवा, मानव सेवा एवं अच्छें आचरण द्वारा अपने आप की सेवा करना का स्मृण किया गया।

संस्था प्राचार्य ने अपने संबोधन में लार्ड वेडन पावेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव में अनुशासन की भावना होना जरूरी है, जिससे देश सेवा की भावना जाग्रत होती है। कार्यक्रम के अगले चरण में कब बुलबुल एवं स्काउट गाईड ने सर्वधर्म प्रार्थना की। कार्यक्रम में व्यायाम शिक्षक दुष्यंत छोकर, स्काउटर रवि दासवानी, गाईडर विभा शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह सिसोदिया व विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित थें। स्काउट दल में मयंक सोनकर, नीव सक्सेना, भविष्य चोपडा, क्रिश राठौर, वंश राठौर, हिमांशु वर्मा, आदित्य राठौर, गाईड टोली नायक पलक रैकवार, मानसी राठौर, आयुषी राठौर, प्रियांशी शर्मा, कामिनी कुशवाहा, हिमा लाजी, आयुषी ठाकुर, आयुषी बंसल, सताक्षी काशिव, प्रिया शाक्य एवं अन्य स्काउट गाईड कब बुलबुल आदि उपस्थित थें।

Be the first to comment on "ऑक्सफोर्ड स्कूल में लार्ड वेडन पावेल दिवस मनाया गया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!