कभी भी शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध: सनकी तानाशाह ने दी हमले की धमकी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े सनकी तानाशाह और उत्तरकोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने परमाणु हमले की धमकी दे दी है। सारी दुनिया युद्ध की जद में आ गई है। वो कभी भी हमला कर सकता है। निश्चित रूप से पहला टारगेट अमेरिका ही होगा परंतु इसके बाद क्या होगा, फिलहाल कहा नहीं जा सकता। उत्तरकोरिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसकी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं और वो कभी भी हमला कर सकता हे।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के उप उच्चायुक्त किम इन रयोंग ने कहा कि तनाव की स्थिति इस हद तक पहुंच गई है, कि किसी भी वक्त परमाणु युद्ध शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि उनका देश 70 के दशक से ही परमाणु हमले के खतरे का सामना कर रहा है। किम ने कहा कि अमेरिका कोरियाई प्रायद्वीप पर अपने परमाणु शक्ति का प्रदर्शन करना चाहता है। हर साल इधर सैन्य अभ्यास करता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उनके देश के शासक किम जोंग उन को मारने की गुप्त योजना पर काम कर रहा है। यह सूचना अब सार्वजनिक हो चुकी है।

किम का कहना था कि उत्तर कोरिया ने हाल ही में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया। यह सफल था। उनके अनुसार उत्तर कोरिया के पास परमाणु बम, हाइड्रोजन बम और अंतरमाहद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल तीनों हैं। लिहाजा उनकी स्थिति अच्छी है। अमेरिका पूरी तरह से उनकी जद में है। अगर किसी ने एक इंच भी छुआ, तो स्थिति बहुत ही भयानक होगी। अमेरिका को चेतावनी भरे लहजे में किम ने कहा कि जब तक वह अपना रवैया नहीं छोड़ता है, तब तक खतरे की स्थिति बनी रहेगी।

Be the first to comment on "कभी भी शुरू हो सकता है परमाणु युद्ध: सनकी तानाशाह ने दी हमले की धमकी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!