कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण

सीहोर। कलेक्टर श्री तरुण कुमार पिथोड़े ने सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनेक कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। कलेक्टर ने शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर इन कर्मचारियों को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1) एवं (2) के उलंघन के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तीन दिवस में कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताना है। अनुचित पाये जाने पर अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटा जायेगा। इसके अलावा कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्टर श्री मेहताब सिंह को निर्देशित किया है कि कलेक्टर कार्यालय में समुचित रुप से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होने अधिक्षक को भी सख्त निर्देश दिये हैं कि कार्यालय में कार्यारत सभी कर्मचारियों पर सतत् निगाह रखी जाऐ। आज जो कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये हैं, उनमें अर्चना राठौर सहायक ग्रेड 3 जिला कोषालय, पी.एन.प्रजापति नजूल शाखा, उपमा माहोर सहायक ग्रेड 3 जिला कार्यालय, संजय बाथम सहायक ग्रेड 3 जिला कार्यालय, रोहित सोनी सहायक ग्रेड 3 जिला कार्यालय, लता राठौर सहायक ग्रेड 2 जिला कार्यालय, अनिल शर्मा सहायक ग्रेड 2 जिला कार्यालय और चन्द्रशेखर कीर शामिल हैं।

Be the first to comment on "कलेक्टर ने किया जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!