कार देने से मना करने पर लगाई फांसी

भोपाल। राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर क्षेत्र में स्कूल संचालक के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं जिससे उसकी मौत कारणों का पता नहीं चल सका हैं।वहीं परिजनो का कहना है कि बाहर जाने के युवक ने कार की चाबी मांगी। चाबी देने से मना करने पर युवक आक्रोशित हो गया था। थोड़ी देर बाद युवक ने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

जानकारी अनुसार संतोषी विहार निवासी वीरेंद्र त्रिपाठी सतनामी नगर में शांति सरोवर स्कूल संचालित करते हैं। वीरेंद्र का 29 वर्षीय इकलौता बेटा कीर्ति प्रकाश भी स्कूल का काम देखते थे। शनिवार शाम को वीरेन्द्र ने बाहर जाने के लिए मां से कार की चाबी मांगी। मां ने चाबी देने से मना किया तो वीरेन्द्र ऊपर मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद जब परिवार वाले उसे बुलाने कमरे में गए तो वहां उसे फांसी पर लटके देखा। परिजन तुरंत उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिचित ने बताया कि कीर्ति काफी समय से परेशान भी नजर आता था। अगले महिने 14 फरवरी को उसकी बड़ी बहन की शादी होने वाली थी। कार्ड छपकर आ चुके थे। अयोध्या नगर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हैं। फिलहाल पुलिस खुदकुशी की असल वजह तलाश रही है।

Be the first to comment on "कार देने से मना करने पर लगाई फांसी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!