कैमरे में कैद : बेंगलुरु में 22 साल की लड़की को उठा ले गया बदमाश, कोई मदद को आगे नहीं आया

बेंगलुरु। बेंगलुरु में 22 साल की एक लड़की को सरेआम उसके घर से जबरन उठा लिया गया। महिला कथित तौर पर चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने महिला को शिकायत दर्ज कराने को कहा है, लेकिन अभी तक उसने ऐसा नहीं किया है।
यह घटना 23 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। माना जा रहा है कि लड़की मणिपुर की रहने वाली है। सीसीटीवी में कैद तस्वीरों में दिखता है कि लड़की अपने पेइंग गेस्ट आवास के बाहर सड़क पर फोन पर बात कर रही होती है। तभी अचानक से एक आदमी वहां पहुंचता है और उसे जबरन उठाकर अपने साथ लेकर चला जाता है।
लड़की ने एक टीवी चैनल को बताया है कि उस शख्स ने एक निर्माण स्थल पर उसके साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन उसके चिल्लाने की आवाज कुछ लोगों तक पहुंच गई, जिसके बाद घबराकर वह बदमाश वहां से भाग गया। लड़की ने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी, बल्कि उसने एक टीवी चैनल को ये सारी बात बताई।
पुलिस का कहना है कि हालांकि लड़की ने कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, लेकिन जो सीसीटीवी फुटेज हैं, पुलिस खुद उसके आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Be the first to comment on "कैमरे में कैद : बेंगलुरु में 22 साल की लड़की को उठा ले गया बदमाश, कोई मदद को आगे नहीं आया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!