गांधी जयंति: महात्मा गांधी पर बनीं ये 5 फिल्में जरूर देखें

गांधी पर 10 बेस्ट फिल्में

महात्मा गांधी, जिन्हें ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता और आज़ाद भारत के ‘राष्ट्रपिता’ की तरह भी याद किया जाता है। गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।

 

अन्याय के खिलाफ लड़ाई के उनके गैर पारंपरिक तरीकों के लिए भी उन्हें दुनिया भर में याद किया जाता है। गांधी कई हिन्दी फिल्मों में भी अहम हिस्सा रहे हैं। भारत की स्वतंत्रता पर बनी कोई भी फिल्म गांधीजी के बिना अधूरी है। आज उनके 146वें जन्मदिन पर, हम आपको बता रहे हैं गांधी पर बनीं ऐसी ही 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में:

1. गांधी (1982)

रिचर्ड अटेनबोरोस की ‘गांधी’ को महात्मा गांधी पर बनी अब तक की बेहतरीन फिल्म माना जाता है। फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्स्ले ने गांधी का किरदार निभाया था। अपने रोल के लिए किंग्स्ले को ऑस्कर अवॉर्ड में मिला था। फिल्म गांधी और भारत की स्वतंत्रता में उनके रोल पर आधारित है। फिल्म में गांधी का 1893 से 1948 तक का जीवन दिखाया है।

2. द मेकिंग ऑफ महात्मा (1996)

श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी फिल्म में रजित कपूर ने गांधी का रोल निभाया था। फिल्म की शुरुआत होती है तब से जब गांधी दक्षिण अफ्रीका में बैरिस्टर हुआ करते थे और फिर वो कैसे पश्चिम में भारतीय से हो रहे बुरे व्यहार से प्रभावित हुए थे। फिल्म में गांधी से महात्मा बनने के सफर को भी दिखाया है।

3. गांधी माई फादर (2007)

फिल्म में गांधी और उनके सबसे बड़े बेटे हीरालाल के बिगड़े संबंधों को दिखाया है। दर्शन जरीवाला और अक्षय खन्ना ने गांधी और उनके बेटे के किरदार में जबरदस्त अदायगी की। हीरालाल भारत में रहे जबकि गांधी अपने परिवार (पत्नी कसतूर्बा और तीन बच्चों के साथ) के साथ दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट हो गए।

4. महात्मा: द लाइफ ऑफ गांधी

विट्ठलभाई जावेरी के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में गांधी के जीवन को विस्तार से दिखाया है। 5 घंटे से ज्यादा की इस डॉक्यूमेंट्री का नरेशन खुद गांधीजी के शब्दों में हुआ है। ये फिल्म यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।

5. मैंने गांधी को नहीं मारा

फिल्म में अनुपम खेर ने लीड रोल निभाया है। अनुपम खेर ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसने गलती से गांधी को मार दिया है।

Be the first to comment on "गांधी जयंति: महात्मा गांधी पर बनीं ये 5 फिल्में जरूर देखें"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!