गुरुनानक जयंती पर 549 वाँ प्रकाशोत्सव मनाया गया

गुरुद्वारा में हुआ कीर्तन पाठ का आयोजन
सीहोर। गुरुनानक जयंती के अवसर सिख समाज द्वारा 549 र्वा प्रकोशोत्व मनाया गया। इस शुभावसर पर गुरुद्वारे में दिल्ली से पधारे जत्थे के द्वारा विशेष गुरुमत समाग  कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्री सुरिन्द सिंह मनी वीर जी के मुखार्गविन से कीर्तन पाठ का श्रवण किया गया। सभी ने विश्वशांति एवं जनमानस हेतु सुख समृद्धि की कामना की। इस पावन अवसर पर उपस्थितजनों में प्रमुख रुप से नपाध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरेारा, चरणजीत सिंह चन्ना, महेन्द्र सिंह अरेारा मिन्दी, राजेन्द्र सिंह लाम्बा, मनोज लाम्बा, इकबाल सिंह तलवार, सुरेन्द्र सिंह अरेारा अप्पी, परविन्दर सिंह खनुजा, अमरसिंह लाम्बा, शेंकी तनुजा, सन्नी तलवार सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के वरिष्ठजनों कीर्तन पाठ का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।  प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरुनानक जयंती के पावन अवसर पर आज दिनांक 23 नवम्बर को स्थानीय गुरुद्वारे में प्रात: 10:30 से दोपहर 1 बजे तक लंगर प्रसादी का आयोजन किया जावेगा।

Be the first to comment on "गुरुनानक जयंती पर 549 वाँ प्रकाशोत्सव मनाया गया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!