घर से भाग कर दो लस्बियन लड़कियों ने कर ली शादी, जानिए फिर क्या हुआ?

पश्चिम चंपारण  दो लड़कियों द्वारा आपस में ही समलैंगिक विवाह का एक मामला पश्चिम चंपारण में सामने आया है। हुआ यूं की दोनों लड़कियां बचपन से ही एक-दूसरे की खास सहेली थी। स्कूल की भी पढ़ाई इन दोनों ने एक साथ ही किया था। आपस में काफी घुले-मिले इन दोनों सहेलियों ने एक दिन अचानक यह फैसला किया कि वो आपस में शादी कर लेंगी।

दोनों घर से फरार हो गईं।

लड़कियों के घर से फरार होने के बाद उनके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन जब कहीं उनका पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में जाकर लड़की के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस छानबीन में जुटी तो कुछ ही दिनों में दोनों लड़की को बरामद कर लिया गया। वहीं लड़की बरामद करने के बाद उसके द्वारा दिए गए बयान ने थाने में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को हैरत में डाल दिया। लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अपनी सहेली आर्निका के साथ समलेंगिक विवाह की है।

इस तरह के ब्यान सुनने के बाद पुलिस ने मामले को माननीय न्यायालय के अधीन करते हुए आरोपी लड़की आर्निका को जेल भेज दिया। मामले की सुनवाई करने के दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सहजानंद शर्मा ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में साक्ष सबूत और गवाहों को मध्य नजर रखते आरोपीत लड़की को रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान लड़की ने अपने दोस्त आर्निका का बचाव करते हुए यह कहा कि हम लोगों ने आपस में शादी किया है।

जो हमारे परिवार वालों को नामंजूर था। जिसके लिए इन्होंने पुलिस से मिलकर हमारी अपहरण का मामला दर्ज करा दिया गया। हम लोग एक साथ रहना चाहते हैं। यह सुनने के बाद जज ने अपना फैसला सुनाते हुए यह कहा कि लड़की के बरामद होने के बाद मेडिकल जांच के दौरान पाए गए सबूत आपत्तिजनक नहीं है। जिससे यह साबित होता है कि दोनों लड़कियों ने समलेंगिक शादी तो की है पर अब तक संबंध नहीं बनाए हैं।

Be the first to comment on "घर से भाग कर दो लस्बियन लड़कियों ने कर ली शादी, जानिए फिर क्या हुआ?"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!