जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दवे के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल :  जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने केन्द्रीय राज्यमंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. मिश्र ने कहा कि श्री दवे ने सार्वजनिक जीवन में सामाजिक सरोकारों से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाई। पर्यावरण के क्षेत्र में सैद्धांतिक और व्यावहारिक स्तर पर अध्ययन और अनुसंधान में रूचि रखते थे। उनके असामयिक निधन से विभिन्न वर्ग के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को भी गहन दुख हुआ है।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री दवे की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की विनती ईश्वर से की है।

Be the first to comment on "जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दवे के निधन पर दुख व्यक्त किया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!