जबलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में महिला का नहाते हुए MMS बनाने वाला शातिर गिरफ्तार

जबलपुर। शहर के सरकारी हॉस्पिटल में एक बार फिर टॉयलेट में महिलाओं के MMS बनाने का मामला सामने आया। इस बार लेडी एल्गिन हॉस्पिटल में एक बदमाश को टॉयलेट में नहाते महिलाओं का MMS बनाते रंगे हाथों पकड़ा गया।
मामला सुबह 10 बजे है जब मरीज के साथ अटैंडेट के रुप में आई महिला टायलेट में थी। तभी एक युवक महिला का MMS बनाने लगा। अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने युवक को MMS बनाते देख लिया।
इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस दौरान युवक अस्पताल से गायब हो गया। बाद में पुलिस ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ अस्ताल के आसपास सर्चिंग की जिसके बाद युवक को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर से गिरफ्तार किया गया।आरोपी चिंटू सेन हलवाई का काम करता है, और किसी युवति से मिलने अस्पताल पहुंचा था।युवक के मोबाईल से महिलाओं के MMS भी मिले हैं।

Be the first to comment on "जबलपुर के सरकारी हॉस्पिटल में महिला का नहाते हुए MMS बनाने वाला शातिर गिरफ्तार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!