जिस पर भरोसा करके सबकुछ सौंपा, उसी ने 3 दोस्तों के बीच फैंक दिया |

रायपुर। लव, सैक्स और धोखे की यह कहानी किसी भी लड़की को प्यार करने और अपने प्यार पर विश्वास करने से रोक देगी। 24 वर्षीय विधवा युवती को एक युवक ने प्रपोज किया। प्यार की बातें की और जिंदगी भर साथ निभाने का भरोसा जताया। फिर एक होटल में ले जाकर संबंध बनाए लेकिन इसके बाद उसने अपने 3 दोस्तों को भी भेज दिया। सबने बारी बारी युवती का बलात्कार किया। वो गिड़गिड़ाती रही, लेकिन किसी को तरस नहीं आया।

जानकारी के अनुसार राजधानी के होटल में काम करने वाले एक युवक के साथ युवती का प्रेम संबंध था। 24 वर्षीय युवती विधवा बताई जा रही है। आरोपी युवक उसे लेकर कांपा क्षेत्र में एक होटल में लेकर गया। यहां दोनों एक कमरे में रुके थे। आरोप है कि होटल के कमरे में पहले उसने खुद युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद अपने तीन दोस्तों को भी उसके कमरे में भेज दिया। चारों ने बारी-बारी युवती के साथ दुष्कर्म किया

रायपुर के पंडरी थाने में दो दिनों पहले गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। युवती ने ब्वॉयफ्रेंड समेत चार लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है। युवती के प्रेमी सहित मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार हुए है। आरोपियों के नाम त्रिनाथ महानंद, हरीश चंद्राकर, सुरेश साहू और विनय यादव बताए गए हैं।

Be the first to comment on "जिस पर भरोसा करके सबकुछ सौंपा, उसी ने 3 दोस्तों के बीच फैंक दिया |"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!