जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविधालय, जबलपुर ने युवा, गतिशील और प्रतिभावान उम्मीदवारों से अनुबंध के आधार पर प्रोग्राम कोआॅर्डिनेटर, सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट, प्रोग्राम असिस्टेंट और टेक्निकल असिस्टेंट/ फील्ड सुपरवाइजर के कुल रिक्त 88 पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से अच्छे अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवारों के लिए जेएनकेविवि जबलपुर, मध्य प्रदेश सरकार में अनुबंध के आधार पर नौकरी हासिल करने का यह एक अच्छा अवसर है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार या लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
अनुभवी उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को मासिक अच्छा वेतन दिया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक आवेदन की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2016 से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की विस्तार जानकारी नीचे दी जा रही हैः
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविधालय जबलपुर भर्ती विवरणः
महत्वपूर्ण तिथियां एवं जानकारियांः
आवेदन अंतिम तिथिः 15 नवंबर 2016
पद नामः प्रोग्राम असिस्टेंट और विभिन्न पद
कुल पदः 88
नौकरी स्थानः जबलपुर, मध्य प्रदेश
चयन प्रक्रियाः साक्षात्कार या लिखित परीक्षा के आधार पर
पद नाम | पद संख्या | शैक्षिक योग्यता | वेतनमान |
प्रोग्राम कोआॅर्डिनेटर | 09 | संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री और पीएच.डी। | 37,400-67,000/- रूपए प्रतिमाह |
सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट | 50 | संबंधित विषय में 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री और नेट/ पीएचडी। | 15,600-39,100/- रूपए प्रतिमाह |
प्रोग्राम असिस्टेंट | 28 | संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री या कंप्यूटर साइंस में बी.ई/ बी.टेक/ बी.एससी/ एमबीए/ एम.एससी या बीसीए/ पीजीडीसीए डिप्लोमा। | 9,300-34,800/- रूपए प्रतिमाह |
टेक्निकल असिस्टेंट/ फील्ड सुपरवाइजर | 02 | कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री। | 9,300-34,800/- रूपए प्रतिमाह |
आयु सीमाः नियमोंनुसार
आवेदन कैसे करेंः योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूम, एवं सभी शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ नीचे दिए पते पर 15 नवंबर 2016 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन पताः रजिस्ट्रार, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविधालय, जबलपुर- (मध्य प्रदेश).
Be the first to comment on "जेएनकेविवि जबलपुर प्रोग्राम असिस्टेंट और विभिन्न पद भर्ती 2016"