सीहोर। जिला चिकित्सालय सीहोर में मेडिकल विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ डॉ.आर.के.वर्मा को हृदय रोग की सबसे बड़ी संस्था सन 1946 से संचालित (कॉडियालौजिकल सोसयटी आफ इंडिया) द्वारा 69 नेशनल कान्फ्रेंस आफ कॉडियोलोजी (साइंस सिटी कोलकटा) व 13 दीक्षांत समारोह (जे.डब्ल्यु.मेरियोट हॉटल कोलकटा) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में इंडिया के कुल 10 डॉक्टर्स फेलोसिप हेतु चुने गये। उक्त कार्यक्रम में देश के नामी हृदय रोग विषेशज्ञ शामिल हुए। इतिहास में यह पहला अवसर है कि मध्यप्रदेश के जिले के किसी डॉक्टर को सी.एस.आई. द्वारा फेलोसिप हेतु चयनित कर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
डॉ.आर.के.वर्मा द्वारा विगत् 20 वर्षों से निरंतर जिला चिकित्सालय में हृदय रोगियों को सीमित संसाधनों व मरिजों की अधिकता के बावजूद सफलता पूर्वक सेवाऐं देने के फलस्वरुप व कई राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय जनरल में शोध पत्रों का प्रकाशन व पुस्तक लेखन के परिणामस्वरुप उनको (कॉडियालौजिकल सोसयटी आफ इंडिया) द्वारा फेलोसिप इन कॉडियोलोजी से सम्मानति कर गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इनकी इस उपलब्धि पर सीएमएचओ सिविल सर्जन व समस्त जिला चिकित्सालय परिवार व ईष्ट मित्रों द्वारा बधाई व हर्ष व्यक्त किया गया है।
Be the first to comment on "डॉ. आर.के.वर्मा को कॉडियालौजिकल सोसयटी आफ इंडिया (1946) द्वारा फेलोसिप 2017 इन कॉडियोलोजी से सम्मानति किया गया"