भोपाल :जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दीपावली पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. मिश्र ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है।
जनसम्पर्क मंत्री ने कामना की है कि दीपावली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि लाए और हर नागरिक स्वस्थ एवं आनंदित रहे, आर्थिक प्रगति के साथ-साथ मन प्रफुल्लित रहे। डॉ. मिश्र ने आशा जताई है कि यह पर्व आपसी सद्भाव और प्रेम के वातावरण में मनाया जाएगा।
Be the first to comment on "डॉ. नरोत्तम मिश्र ने नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ"