तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे लेट हुई जेट एयरवेज

 

भोपाल। मुंबई से भोपाल आने वाली जेट एयरवेज की उड़ान सोमवार सुबह करीब दो घंटे की देरी से आई। उड़ान में देरी की वजह तकनीकी खराबी बताई गई है। जेट एयरवेज के मार्केटिंग मैनेजर सैयद कुमेल का कहना है कि मुंबई में विमान में तकनीकी खराबी के बारे में पता चला था।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उड़ान निरस्त करने को कहा था। लेकिन जेट एयरवेज ने यात्रियों की तकलीफों को देखते हुए उड़ान निरस्त नहीं की। इसकी बजाय तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद उड़ान को भोपाल के लिए रवाना किया गया। खराबी को दुरुस्त करने में करीब दो घंटे का समय लग गया, जिसके कारण उड़ान में देरी हुई। भोपाल पहुंचने पर कुछ विमान यात्री देरी पर नाराजगी जताते भी दिखाई दिए।

Be the first to comment on "तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे लेट हुई जेट एयरवेज"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!