तीन चरणों में होगा उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनाव की रणभेरी बज गई है। चुनाव 22 नवम्बर से 29 नवम्बर के बीच होंगे। तीन चरणों में होने वाले इन चुनावों की अधिसूचना शुक्रवार की शाम जारी कर दी गई है। चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। अब किसी भी ट्रांसफर, प्रमोशन या नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है। जरूरी होने पर राज्य निर्वाचन आयोग से इसके लिए अनुमति लेनी होगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि इस बात भी मतदान इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ही कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 22 नवम्बर को, दूसरे चरण का 26 नवंबर व तीसरे चरण का 29 नवंबर को मतदान होगा।

मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। पहले चरण में 22 नवम्बर को 24 जिलों में मतदान होगा। दूसरे चरण में 26 नवंबर को 25 जिले वोट पड़ेगे। अंतिम चरण का मतदान 29 नवम्बर को होगा, जिसमें 26 जिले के मतदाता भाग लेंगे। अग्रवाल के मुताबिक पहले चरण के मतदान में 5 नगर निगम व 71 नगर पालिका शामिल हैं। दूसरे चरण का मतदान 26 नवम्बर होगा जिसमें 51 नगर निगम व नगर पालिका तथा 131 नगर पंचायत 131 शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 16 नगर निगम व 198 नगर पालिका के साथ ही 438 नगर पंचायत में मतदान होगा। इसके लिए प्रदेश भर में 11389 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव होंगे। इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर की 16 सीटों, पालिका परिषद चेयरमैन की 199 तथा नगर पंचायत की 429 सीटों पर मतदान होना है। 10 त्न मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। नगर निगम के चुनाव ईवीएम से जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। बैलेट पेपर पर प्रत्यशी की फोटो भी होगी।

अग्रवाल ने बताया कि आज से एक दिसम्बर तक सभी जिलाधिकारी, एसपी व एसएसपी जिला छोड़कर कही नहीं जा पाएंगे। उनकक सारे अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। नगर निकाय चुनाव में खर्च की सीमा भी बढ़ाई गई है। लखनऊ और कानपुर में चुनाव खर्च की सीमा को 12.50 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। बाकी 14 नगर निगम में प्रत्याशी 20 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। नगर निगम पार्षद 2 लाख तक खर्च कर सकेंगे, वहीं पालिका परिषद में 41 से 55 वार्ड तक 4 लाख से बढ़ाकर 8 लाख और 25 से 40 वार्ड में 4 से बढ़ाकर 6 लाख रुपये किया गया है।

Be the first to comment on "तीन चरणों में होगा उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!