त्रिपुरा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली भारी सफलता पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर मनया जश्न

2019 में राहुल गांधी होगें देश के प्रधानमंत्री-कटारे
सीहोर। त्रिपुरा पूर्वाेत्तर राज्य में हाल ही में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी बामदलों को हराकर सात सीटों पर विजय हासिल की। त्रिपुरा में मिली सफलता से उत्साहित होकर कांग्रेस नेता कमलेश कटारे ने कांग्रेसजनों को एकत्रित कर आतिशबाजी कर मीठाई वितरण कर जीत का जश्न मनाया और इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता धेर्य रखे केन्द्र की जनविरोधी नितियों से देश की जनता उब चुकी है, अब म.प्र.व केन्द्र सरकार का जाना लगभग तय है। गुजरात चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगें। माननीय राहुल गांधी देश के सर्वोच्च नेता बन कर 2019 में देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रधानमंत्री पद पर आसीन होगें। कांगे्रस सर्वहारा वर्ग की पार्टी है। भाजपा की नीति आम जनता समझ चुकी है। इस अवसर पर प्रमुख रुप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, लखन पटेल, भगत सिंह तोमर, नवेद खान, हनीफ कुरेशी, आसिफ खान, आशीष गुप्ता, ओमकार यादव, मूलचंद राठौर, रवि धूत, रामचन्दर राठौर, मुन्ने खाँ, हरिष दिसोरिया आदि कांग्रेसजनों ने मिठाई वितरित कर त्रिपुरा में मिली विजय का जश्न मनाया।

Be the first to comment on "त्रिपुरा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली भारी सफलता पर कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी कर मनया जश्न"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!