दाऊद के करीबी फारूक टकला को गिरफ्तार कर दुबई से मुंबई लाया गया

नयी दिल्ली। अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के करीबी तथा 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी मुश्ताक मोहम्मद फारूक उर्फ फारूक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर आज मुंबई लाया गया।

केन्द्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

उन्होंने यहां बताया कि फारूक टकला को एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह मुंबई लाया गया। उसे आज मुंबई में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जायेगा। फारूक टकला 1993 में मुंबई में हुये श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के बाद देश से फरार हो गया था। उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। फारूक टकला के खिलाफ हत्या, फिरौती और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

Be the first to comment on "दाऊद के करीबी फारूक टकला को गिरफ्तार कर दुबई से मुंबई लाया गया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!