भोपाल। केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान कल डीएसवाय डब्ल्यू आईसीआईसीआई अकादमी इंदौर तथा व्हीएलसीसी भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधराराजे सिंधिया की अध्क्षयता में आयोजित दीक्षांत समारोह में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निर्देशक चंद्रा कोचर तथा व्ही.एल.सी.सी. के संस्थापक वंदना लूथरा भी उपस्थित रहेंगी।
केन्द्रीय मंत्री कल सुबह 11:45 बजे इंदौर के डीएसवाईडब्ल्यू आई.सी.आई.सी.आई. अकादमी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें और सफल प्रशिक्षणर्थी को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे। इसके बाद वे शाम साढे चार बजे भोपाल के व्ही.एल.सी.सी. अकादमी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे
Be the first to comment on "धर्मेन्द्र प्रधान भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे"