नई लड़की जीवन में आई तो पुरानी गर्लफ्रेंड को मारकर लाश फ्रीज में छुपा दी

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। ओहियो से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मारकर उसकी लाश को फ्रीजर में छुपा दिया। ऐसा उसने इसलिए किया क्‍योंकि उसके जीवन में नई लड़की आ चुकी थी।

कैटरीना नाम की लड़की पिछले महीने नोवोआ के घर पर रहने लगी थी। वह नोवोआ की गुमशुदा गर्लफ्रेंड का फोन, कार यहां तक कि पालतू डॉगी का भी यूज कर रही थी।

फ्रीजर में अलग-अलग बैग्‍स में रखी हुई लाश बरामद होने के बाद दोनों पर लाश से बदसलूकी का केस दर्ज किया गया है।

नोवोआ ने अपने मकानमालिक से मदद मांगते हुए कहा कि वे फ्रीजर को बेसमेंट में रखवा दें क्‍योंकि इसका पॉवर सप्‍लाई बंद हो गया है। उसके अंदर रखा मीट खराब ना हो जाए।

इस पर मकान मालिक को शक हुआ और फ्रीजर की तलाशी ली। नोवोआ की पूर्व गर्लफ्रेंड शेनॉन ग्रेव्‍स लंबे समय से लापता थी। तफतीश में पता चला कि उसके शव को काटकर फ्रीजर में रख दिया गया था।

इस वारदात के पीछे लेटन की मौजूदगी कारण है जो कि नोवोआ की जिंदगी में आई। अब नोवोआ और लेटन दोनों जेल की सलाखों में हैं।

Be the first to comment on "नई लड़की जीवन में आई तो पुरानी गर्लफ्रेंड को मारकर लाश फ्रीज में छुपा दी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!