नपाध्यक्ष के नेतृतव में पुलिस विभाग में मनाया रक्षाबन्धन त्यौहार

 
सीहोर।  गुरुवार को रक्षा बन्धन के पावन पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा के नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सिपाही भाईयों को रक्षा सूत्र बान्धकर रक्षा बन्धन त्यौहार की शुभकामना देते हुए बधाई दी। 
श्रीमति अरोरा ने इस अवसर पर कहा कि देश के सिपाही और आर्मी के जवान अपना घर द्वार छोडक़र चौबिसों घण्टें हमारे देश की रक्षा में लगे हुए हैं। पुलिस विभाग के सिपाही हमारी सुरक्षा के लिये हर जगह रात दिन तैनात रहते हैं और हमारी कामकाजी व शिक्षारत् बहन, बेटियों की सुरक्षा को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा कई हेल्पलाईन नम्बर जारी कर तत्काल मौके पर पहुचकर सुरक्षा करने की व्यवस्था की गई है, जिससे हमारे शहर में वारदातें कम हुई है। इसके हम पुलिस प्रशासन के आभारी हैं और आशा करते हैं कि ऐसी ही तत्परता बनायें रखेगें एवं शहर के साथ ही माताओं, बहन बेटियों की सुरक्षा करेगें। 
Policeee
इस अवसर पर थाने में उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों  ने नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति अमीता जसपाल अरोरा, श्रीमति अनीता भण्डेरिया, श्रीमति शकुंतला चौहान, श्रीमति रीना चौहान, श्रीमति रागिनी कुशवाहा, श्रीमति सरोज गौर आदि का आत्मीय स्वागत किया ।
इस अवसर पर भाजपा नेता अशोक राठौर, मानसिंह पंवार, राजु राठौर उपस्थित थे। अंत में सभी का आभार अशोक राठौर ने व्यक्त किया।
Police
                                                                   

Be the first to comment on "नपाध्यक्ष के नेतृतव में पुलिस विभाग में मनाया रक्षाबन्धन त्यौहार"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!