नहीं रहे निरंकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में सड़क हादसे में हुई मौत

62 वर्षीय बाबा हरदेव सिंह 1980 में पिता सतगुरु गुरबचन सिंह की हत्‍या के बाद निरंकारी समुदाय के प्रमुख बने थे।

निरंकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की शुक्रवार(13 मई) को कनाड़ा में एक कार हादसे में मौत हो गई। कार हादसा कनाडा के मांट्रियल शहर में हुआ था। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। 62 वर्षीय हरदेव सिंह 1980 में पिता सतगुरु गुरबचन सिंह की हत्‍या के बाद निरंकारी समुदाय के प्रमुख बने थे। 23 फरवरी 1954 को बाबा हरदेव का जन्म हुआ था। इस वक्त दुनिया भर में इनके 1 करोड़ से ज़्यादा अनुयायी हैं। दुनिया भर के 27 देशों में निरंकारी मिशन है और इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।

उनकी मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट करते हुए उनकी मौत को आध्यात्मिक संसार के लिए बड़ा नुकसान बताया है।

इससे पहले भाजपा नेता शहनवाज हुसैन ने ट्विटर पर उनकी मौत की पुष्टि की थी।

 

इसके साथ ही निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज नाम के फेसबुक पेज पर भी उनकी मौत की पुष्टि की गई थी। हालांकि, इससे पहले इस पेज पर इस खबर को केवल अफवाह बताया गया था।

संत निरंकारी आंदोलन की शुरुआत 20वीं सदी के शुरुआत में बाबा बूटा सिंह ने शुरु किया था। निरंकारी समुदाय के लोग जिंदा गुरु को मानते हैं, जबकि सिख धर्म में धर्मग्रंथ को ही आखिरी गुरु माना जाता है। इस मतभेद को लेकर संत निरंकारी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जिसकी वजह से साल 1929 में निरंकारी समुदाय सिखों से अलग हो गया था। सतगुरु गुरबचन सिंह की हत्या अखंड किरतानी से जुड़े सिख कट्टरपंथियों ने कर दी थी। वे निरंकारी समुदाय की बढ़ती शक्तियों से परेशान थे।

Be the first to comment on "नहीं रहे निरंकारी समुदाय के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह, कनाडा में सड़क हादसे में हुई मौत"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!