राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के कारोबारी इलाके में दो व्यापारियों की हत्या कर दी गई है। बहुत क्रूर हत्या है। हत्या 24 से 48 घंटे पहले की गई है,पर पटना पुलिस को जानकारी शुक्रवार की देर रात मिली। इसके बाद पटना पुलिस का अमला जांच करने को पहुंचा है। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पा रहा है।
घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के पीरो के नारायणपुर गांव के रहने वाले अभिषेक और सागर उर्फ वीरु पटना के कारोबारी इलाके जमाल रोड में मोबाइल एक्सेसरीज का कारोबार करते थे। बिज़नेस बहुत बड़ा नहीं था।
हत्यरों ने नाजुक अंगों को भी नहीं बक्शा
पटना के गांधी मैदान थाने के जमाल रोड में दो व्यापारी भाइयों की लाश कुमार कॉम्पलेक्स के चौथे तल्ले पर स्थित एक कमरे में एक साथ बेड पर पड़ी मिली।
हत्या कितनी क्रूरता से की गयी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों भाइयों के नाजुक अंगों को भी हत्यारों ने काट डाला था। पेट की आंत निकली हुई थी।
परिजनों का फोन नहीं उठाने पर हुआ शक
अनहोनी का शक गांव में परिवार वाले को पहले हुआ। दोनों ने बुधवार को घर बातचीत की थी। पर इसके बाद कोई संपर्क नहीं था। मोबाइल भी बंद आ रहे थे। परिजनों ने गुरुवार तक कुछ विशेष न समझ वेट कर लिया। पर आज शुक्रवार की शाम तक भी जब कोई संपर्क नहीं हुआ तो खोजबीन शुरु हुई।
जानने वाले जमाल रोड के भाड़े के मकान में गए। वहां मकान बाहर से बंद था। आसपास वालों से भी कोई सुराग नहीं मिला। फिर तो अपहरण और अन्य हादसे का डर करीबियों को समा गया।
Be the first to comment on "पटना: दो व्यापारी भाइयों की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी"