पटना सिटी में अंडा विक्रेता की गोलीमार कर हत्या

चौक थाना क्षेत्र के मथनीतल इलाके में शुक्रवार की रात गोलीमार कर एक विकलांग युवक की हत्या कर दी गई। पुराने विवाद में हमलावरों ने अंडा विक्रेता शेखर कुमार(33 वर्ष )को दुकान में घुस कर गोलियां दाग दी, मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
गोलीबारी की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर गिर गए और लोग इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मालसलामी व चौक पुलिस पहुंची। उसके पास में चाय बेच रहा उसका बड़ा भाई संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक युवक दौड़ता हुआ आया और शेखर को गोली मार कर भाग गया।
जबतक वह कुछ समझ पाता हमलावर भाग निकला। सीने में गोली लगने की वजह से शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के रानीपुर कालीमंदिर के पास का रहने वाला संतोष अपने भाई शेखर के साथ मथनीतल में दुकान चलाता है। शेखर अंडा बेचता था, उसके पास ही संतोष की चाय की दुकान है।

उसने बताया कि शेखर को पेसमेकर लगा है। पहले उसने समझा कि पेसमेकर फटने की आवाज है। उससे घटना का कारण बताने में असमर्थतता जताई। घटना को लेकर मथनीतल इलाके में हड़कंप मचा है।

डीएसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेजा गया है।

Be the first to comment on "पटना सिटी में अंडा विक्रेता की गोलीमार कर हत्या"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!