पति को लात मार छत से गिराया

गाजियाबाद। एक अजीबोगरीब घटनाक्रम में गुस्साई महिला ने छत पर खड़े अपने पति को लात मारकर नीचे गिरा दिया। पति घायल हो गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि विजय नगर निवासी पूजा (30) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर की छत पर गई तो पाया कि उसका पति अमित मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में पूजा ने अमित को पीछे से लात मारकर छत से 12 फीट नीचे गिरा दिया।

अमित को गंभीर हालत में सरकारी एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद अमित को होश आ गया। डॉक्टरों ने अब उसे खतरे से बाहर बताया है। बाद में पुलिस ने महिला को बुलाया लेकिन वह नहीं मिली।

जांच अधिकारी के अनुसार शायद वह भाग गई है। माना जा रहा है कि पति अमित किसी ऐसे शख्स से बात कर रहा था जो पूजा को पसंद नहीं था।

Be the first to comment on "पति को लात मार छत से गिराया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!