पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुरू

भोपाल : वर्षा काल में तीन माह तक बंद रहने के बाद टाइगर रिजर्व पन्ना में पर्यटन गतिविधियाँ पुन: शुरू हो गयीं। पन्ना में आज सुबह 6 बजे मड़ला प्रवेश-द्वार पर क्षेत्र संचालक श्री विवेक जैन सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने देशी-विदेशी पर्यटकों का फूल-मालाओं से स्वागत कर नया पर्यटन सत्र प्रारंभ किया।

pannaa

पूरी तरह से पर्यटन 16 अक्टूबर से शुरू होगा

पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन आज से मड़ला और हिनौता गेट से प्रारंभ किया गया है। इस वर्ष ज्यादा वर्षा होने से पर्यटन जोन के वन मार्गों को काफी क्षति पहुँची है, जिनकी मरम्मत जारी है। अत: 15 अक्टूबर तक आंशिक पर्यटन जोन के साथ 16 अक्टूबर से सम्पूर्ण पर्यटन जोन भ्रमण के लिये उपलब्ध हो जायेगा।

tigher

देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये समान प्रवेश दरें

राज्य शासन ने इस वर्ष से देशी और विदेशी नागरिकों के लिये समान प्रवेश दरें लागू की हैं। अकेले पर्यटन करने वाले लोगों के लिये भी एकल सीट बुकिंग व्यवस्था शुरू की गयी है। उल्लेखनीय है कि आज से प्रदेश के सभी प्रमुख टाइगर रिजर्व में तीन माह के अंतराल के बाद कहीं आंशिक कहीं पूर्णरूपेण पर्यटन गतिविधियाँ पुन: शुरू हो गयी हैं।

tugerr

Be the first to comment on "पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटन शुरू"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!