पाक मॉडल कंदील का हत्यारा भाई पकड़ा गया, कहा कत्ल का अफसोस नहीं

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच का हत्यारा भाई गिरफ्तार हो गया है। उसने गिरफ्तारी के बाद कहा कि उसे कत्ल का कोई अफसोस या मलाल नहीं है। शुक्रवार रात को कंदील के भाई ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वह उस पर बार बार मॉडलिंग छोड़ने का दबाव डाल रहा था। पाकिस्तान में इस हत्या को ऑनर किलिंग बताया जा रहा है।

हत्या के बाद कंदील के पिता ने ही पुलिस को फोन का बुलाया था। हालांकि पुलिस ने उनके घरवालों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस के अनुसार जब शुक्रवार की रात को कंदील की गला दबाकर हत्या की गई तो पुलिस को शनिवार सुबह क्यों बताया गया। मुल्तान में पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार वालों से मिलने के लिए कंदील आई थी।

कंदील के पिता अजीम ने पुलिस को दिये स्टेटमेंट में कहा, जिस वक्त उनकी बेटी की हत्या की गई वह घर पर ही थे। उन्होंने बताया कि कंदील का भाई वसीम और मां भी घर पर सो रहे थे। अजीम ने बताया कि जब वसीम कंदील की गला दबाकर हत्या कर रहे थे वह घर पर सो रहे थे। उसके बाद वह सीढि़यों से नीचे पहुंचे तो बेटी के शव को देखकर दंग रह गए। उन्होंने उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी।

Be the first to comment on "पाक मॉडल कंदील का हत्यारा भाई पकड़ा गया, कहा कत्ल का अफसोस नहीं"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!