ज्ञान के बिना जीवन में अंधेरा है-पंडित अजय पुरोहित

पूर्व विधायक निवास पर जारी श्री शिव महापुराण का आयोजन
सीहोर। मनुष्य के जीवन में ज्ञान का विशेष महत्व है। उन्होंने ज्ञान व आचरण को जीवन के विकास के दो पक्ष बताया।  ज्ञान के बिना जीवन में अंधेरा है। आचरण के बिना जीवन की पवित्रता नहीं है। चेतना के विकास के लिए ज्ञान के साथ अच्छा आचरण होना जरूरी बताया। उक्त विचार शहर के इंग्लिशपुरा स्थित पवन कुंज मार्ग पर जारी सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण में पंडित अजय पुरोहित ने यहां पर मौजूद श्रद्धालुओं से कहे। 
उन्होंने कहा कि ज्ञान के साथ जीवन में अच्छा आचरण होगा तो प्रेम, करुणा, दया, सत्य, अहिंसा, क्षमा व सहिष्णुता के भाव उत्पन्न होंगे। जीवन के संहारक भगवान शिव की मन से की गई आराधना भोले बाबा को खुश करने के लिए बहुत है। इनकी पूजा में शिवलिंग अभिषेक और उस पर अर्पित की जाने वाले चीजें अलग-अलग महत्व रखती हैं।
बताया सावन और शिवरात्रि का महत्व
श्री शिव महापुराण में शनिवार को पंडित श्री पुरोहित ने भगवान भोलेनाथ के बारे में बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का अर्थ है शिव कल्याणकारी रात्रि। जब संसार में चारों ओर अज्ञान का अंधकार छाया हुआ होता है तब परमात्मा शिव अपने ज्ञान प्रकाश से उस अज्ञान अंधकार को दूर करते है। इसलिए इस दिन को शिवरात्रि के रूप में मनाते है। वहीं सावन सोमवार के माह में भगवान श्री शिव की आराधना की जाती है। 

Be the first to comment on "ज्ञान के बिना जीवन में अंधेरा है-पंडित अजय पुरोहित"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!