प्रदेश में अब तक 16 हजार क्विंटल हुई प्याज की खरीदी

समर्थन मूल्य पर 6 रुपये प्रति किलो की दर पर खरीदी जा रही है प्याज 

भोपाल :प्रदेश में समर्थन मूल्य पर अब तक किसानों से 16 हजार क्विंटल प्याज की खरीदी की जा चुकी है। आज प्रदेश में 8,650 क्विंटल प्याज की खरीदी की गयी। प्रदेश में 4 जून से 39 जिले के 71 केन्द्र पर समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी की जा रही है। प्याज खरीदी के लिये मार्कफेड को नोडल एजेंसी बनाया गया है। किसानों से 6 रुपये प्रति किलो के भाव पर प्याज की खरीदी की जा रही है।

खरीदे गये प्याज के बदले में किसानों के खाते में राशि जमा करवायी जा रही है। प्रदेश में 30 जून तक समर्थन मूल्य पर प्याज की खरीदी की जायेगी। किसानों से अब तक 96 लाख रुपये की प्याज की खरीदी की जा चुकी है।

Be the first to comment on "प्रदेश में अब तक 16 हजार क्विंटल हुई प्याज की खरीदी"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!