प्रदेश में रोज हर घंटे एक बच्चा हो रहा लापता

भोपाल । मध्यप्रदेश में पुलिस की सक्रियता के बावजूद लगातार बच्चे चोरी होने या अपहरण कर ले जाने के मामले लगातार बढ़ रहे है। इन बच्चों में लड़कों की बजाय लड़कियां ज्यादा गायब हुई है। इसमें देश में मध्यप्रदेश पहले नंबर है। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में यह चौंकाने वाला आंकड़ा एनसीआरबी की रिपोर्ट पर लोक सभा में गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने एक सवाल के जवाब में पेश किया था। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश में प्रति घंटे एक बच्चा लापता हो रहा है। लगातार बच्चों की मिसिंग या अपहरण के बाद प्रदेश के साथ ही देश में आॅपरेशन स्माइल और आॅपरेशन मुस्कान जैसे अभियान चलाए जा रहे है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में मिसिंग हुए बच्चे अब तक वापस नहीं मिले है। आंकड़ों पर गौर करे तो बीते तीन साल में जितने बच्चे मिसिंग या अपहरण हुए हैं उसमें 49.2 प्रतिशत बच्चों का ही पता लगाया गया, जबकि आधे से ज्यादा बच्चे अब भी मिसिंग है।

बच्चों को ढूंढ़ने चलाए जा रहे कई अभियान

केंद्र सरकार मिसिंग बच्चों को ढूंढने कई तरह के अभियान चला रहा है। जनवरी 2015 में आॅपरेशन स्माइल, जुलाई 2015 में आॅपरेशन मुस्कान, जनवरी 2016 में आॅपरेशन स्माइल 2, जुलाई में आॅपरेशन मुस्कान 2, जुलाई 2017 में आॅपरेशन मुस्कान 4 अभियान चलाए गए।

यह अभियान चलाने के बाद भी बच्चों की गुम हुए बच्चे अपने परिजनों तक नहीं पहंच पाए।

Be the first to comment on "प्रदेश में रोज हर घंटे एक बच्चा हो रहा लापता"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!