प्रेमिका का कत्ल कर शव घर में कांक्रीट से चुन दिया

भोपाल। चार महीने पहले कोलकाता की एक युवती की हत्या कर आरोपी ने अपने घर में गाड़ दिया था। लापता युवती के परिजनों की शिकायत पर कोलकाता पुलिस पहले भी भोपाल आई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था।
इसी लापता युवती की जांच के दौरान पुलिस ने गुस्र्वार को आरोपी डीएसपी के बेटे को उठाया तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। आरोपी की मां रिटायर डीएसपी रह चुकी हैं। पिता भेल से रिटायर हैं।
जानकारी के अनुसार साकेत नगर में रहने वाले उदयनदास मूलत: कोलकाता का रहने वाला है। उसके पिता भेल में नौकरी करते थे। उसकी मां रिटायर डीएसपी हैं। गणेश उत्सव के समय लापता युवती और उदयनदास को कोलकाता में साथ में देखा गया था।


उसके बाद वह उदयनदास के साथ भोपाल आई थी। तब से वह गायब हो गई थी।
युवती के परिजनों की शिकायत पर कोलकाता पुलिस कई दिनों से राजधानी के चक्कर लगा रही थी। पुलिस पूर्व में कई बार आरोपी से पूछताछ कर चुकी थी। कोलकाता पुलिस और गोविंदपुरा पुलिस के साथ जिला प्रशासन की अनुमति के बाद आरोपी के घर की खुदाई की जा रही है।

Be the first to comment on "प्रेमिका का कत्ल कर शव घर में कांक्रीट से चुन दिया"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!