प्रेमी के साथ भागी कांस्टेबल की पत्नी, भोपाल लूटपाट

उम्र में खुद से आठ साल छोटे प्रेमी के साथ फरार हुई छत्तीसगढ़ के एक कांस्टेबल की पत्नी से भोपाल में लूटपाट हो गई। पति ने दो दिन पहले उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला अपने प्रेमी के साथ दो दिन से यहीं रह रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जानकारी के अनुसार 28 साल की एक महिला का पति छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। बताते हैं कि महिला का पडोस में रहने वाले आठ साल छोटे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते दो दिन पहले दोनों घर से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़ा भोपाल के एमपी नगर में एक जीर्ण शीर्ण पड़ी इमारत में रह रहा था। उनके यहां रहने का इंतजाम उनके एक दोस्त ने किया था।

Be the first to comment on "प्रेमी के साथ भागी कांस्टेबल की पत्नी, भोपाल लूटपाट"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!