भोपाल । भानपुर कचरा खंती प्रभावित एक बार फिर छले गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने कहा था कि दो अक्टूबर से खंती में कचरा डंपिंग बंद होनी है, लेकिन नगर निगम का फिलहाल ऐसा कोई इरादा नहीं है। खंती प्रभावितों को खुद को छले जाने का अहसास तब हुआ, जब वे सोमवार को भोपाल चौपाल में पहुंचे और महापौर आलोक शर्मा को खंती में दो अक्टूबर से कचरा डंपिंग बंद करने का मंत्री का वादा याद दिलाया। महापौर आलोक शर्मा ने साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया। नगरीय प्रशासन मंत्री ने क्या कहा था, ये भी नहीं मालूम। उन्होंने ये जरूर कहा कि खंती क्लोजिंग की कार्रवाई जारी है। प्लान बन चुके हैं, जल्द ही उसे एमआईसी में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। यहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर होंगे।
कंपनी कचरे से पेविंग ब्लॉक, ब्रिक्स और टाइल्स जैसे बिल्डिंग मटेरियल बनाएगी।
नई साइट में अब तक कोई काम नहीं
महापौर ने बताया कि जब तक आदमपुर छावनी में नई लैंडफिल साइट तैयार नहीं होती, तब तक भानपुर खंती में कचरा डंप करना बंद नहीं किया जा सकता। नई साइट तैयार करने और वहां वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने का काम एस्सेल इंफ्रा को दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग डील कर रहा है।
अब तक कंपनी ने नई साइट में कुछ भी नहीं किया है।
Be the first to comment on "फिर छले गए भानपुर वासी, दो अक्टूबर से बंद नहीं होगी खंती में कचरा डंपिंग्"