फेमस TV एक्‍ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति से चल रहा था विवाद

नई दिल्‍ली। चर्चित टीवी एक्‍ट्रेस प्रियंका का शव रहस्‍यमय परिस्थितियों में चेन्‍नई के वालासरावक्‍कम स्थित उनके फ्लैट पर पंखे से लटका मिला। इस बात की जानकारी आज सुबह उस वक्‍त हुई जब उनकी नौकरानी ने दरवाजा खोला। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि प्रियंका ने खुदकुशी की है। आपको बता दें कि प्रियंका फेमस तमिल सीरियल वंसम में ज्‍योतिका की भूमिका निभा रही थीं।

इस सीरियल में साउथ की जानीमानी एक्‍ट्रेस रम्‍या कृष्‍णन मुख्‍य भूमिका में हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक प्रियंका ने यह कदम पारिवारिक कलह के चलते उठाया। पुलिस ने बताया कि तीन साल पहले प्रियंका की शादी अरुणबाला से हुई थी। आपसी मतभेद के चलते दोनों बीते दो महीने से अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के बच्‍चे नहीं हैं।

संतान न होना खुदकुशी की वजह?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की शादी को करीब 3 साल गुजर चुके थे लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। परिवार में परेशानी और अनबन की होने की मुख्य वजह यही बताई जा रही है। टीवी एक्ट्रेस की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। आत्महत्या का मुख्य कारण पता लगाने के लिए जांच कार्य शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि अभी हाल ही में नाना पाटेकर की फिल्म ‘अब तक छप्पन’ के लेखक ने भी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगा दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

 

Be the first to comment on "फेमस TV एक्‍ट्रेस प्रियंका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति से चल रहा था विवाद"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!