फ्लाइट में लगे IS के नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, दो हिरासत में

इंडिगो फ्लाइट से सफर के दौरान ISIS के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। दरअसल विमान दुबई से केरल जा रहा था लेकिन इस वाकये के बाद विमान को मुंबई में आपात स्थिति में उतारना पड़ा। मुंबई में उतारे जाने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

खबरों के मुताबिक संदिग्ध शख्स ने फ्लाइट के दुबई से उड़ान भरने के बाद ही आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर साथ सफर कर रहे यात्रियों ने आपत्ति दर्ज कराई और फ्लाइट के अंदर भय के माहौल छा गया। इस बीच फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने मामले को संभाला। इसके बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। यह घटना आज सुबह करीब 9.15 मिनट की है जब इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में आपातकालीन परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जिस विमान में आईएस समर्थक सफर कर रहा था उसमें तकरीबन 120 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और उसका सामान भी विमान से उतार दिया। इसके बाद विमान को मुंबई से कोच्चि रवाना कर दिया गया। संदिग्ध शख्स की पहचान के बारे में पुलिस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है।

Be the first to comment on "फ्लाइट में लगे IS के नारे, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग, दो हिरासत में"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!