बच्चे ने चूल्हे में डाल दिया आंसू गैस का गोला, फिर ये हुआ हाल

शाजापुर। एबी रोड स्थित कृषि उपज मंडी क्षेत्र में 8 जून को किसानों द्वारा उत्पात किया गया। इन पर काबू पाने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इन्ही में से एक गोला फटा नहीं था। मंडी क्षेत्र में रहने वाला एक बच्चा इसे उठा ले गया और चूल्हे में डाल दिया, जिससे गोला फट गया और बच्चे का चेहरा व शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया।

जानकारी अनुसार घायल बच्चे का परिवार मंडी के पास ही रहता है। यह लोग भिक्षावृत्ति कर अपना पेट पालते हैं। ईश्वर अपने परिवार के साथ कृषि उपज मंडी के सामने खाली पड़ी जमीन पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह उनका बालक आकाश मंडी के आसपास ही घूम रहा था। तभी उसके हाथ एक अश्रू गैस का गोला लग गया।

बालक ने गोले को चूल्हे में डाल दिया, जिससे गोला फट गया। बच्चे के झुलसने के बाद भी परिवार ने डर के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं दी, किंतु किसी अन्य माध्यम से प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो कलेक्टर अलका श्रीवास्तव ने पटवारी महेश पाटीदार के माध्यम से परिवार को 5 हजार की आर्थिक सहायता दी है। बालक की हालत ठीक बताई जा रही है।

Be the first to comment on "बच्चे ने चूल्हे में डाल दिया आंसू गैस का गोला, फिर ये हुआ हाल"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!