बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया प्रपोज़, गर्लफ्रेंड मना नहीं कर पाई

बीजिंग- आपने लोगों को कई तरीकों से अपनी गर्लफ्रेंड या पिर ब्वॉयफ्रेंड को प्रपोज करते हुए देखा और सुना होगा। कई बार तो लोग ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं कि लड़की मना ही नहीं कर पाती तो कई बार लोगों को अपने तरीके की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ चीन में देखने को मिला। चीन में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से अनोखे तरीके से प्यार का इजहार किया। उसका तरीका ऐसा अनोखा था कि लड़की मना ही नहीं कर पाई।

दरअसल लड़का काफी दिनों से लड़की को प्रपोज करना चाहता था, लेकिन वो चाहता था कि वो ऐसे प्रपोज करे कि वो पल यादगार बन जाए। उनसे काफी सोचने-विचारने के बाद तरीका खोज लिया और तमाम लोगों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया।

 

वह लड़की के सामने घुटनों के बल पर बैठ गया। इसके बाद उसका हाथ पकड़कर अपने हाथों में लिया और अपने दूसरे हाथों से एक गुलदस्ता उसे थमाया। वह गुलदस्‍ता देख लड़की ही क्‍या वहां पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया। गुलदस्‍ता फूलों का नहीं बल्‍कि नोटों का था।

पूरे गुलदस्‍ते में सिर्फ और सिर्फ नोट लगे थे। उस गुलदस्‍ते में करीब 50 रुपये के नोट थे। लड़की लड़के के अनोखे तरीके से प्रभावित हो गई और उस ने लड़के के प्रपोजल को स्वीकार कर हां कर दिया। वहां मौजूद हर कोई लड़के के इस अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहा था। चीन में इस प्रपोज की खूब चर्चा हो रही है। [एजेंसी]

Be the first to comment on "बॉयफ्रेंड ने ऐसे किया प्रपोज़, गर्लफ्रेंड मना नहीं कर पाई"

Leave a comment

Your email address will not be published.


*


error: Content is protected !!